WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Sitamarhi Ration Dealer Vacancy 2026: 178 राशन डीलर पदों पर भर्ती, मैट्रिक पास करें आवेदन

अगर आप 10वीं (मैट्रिक) पास हैं और बिहार में सरकारी कार्य से जुड़ने का अवसर तलाश रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Sitamarhi District Administration द्वारा सीतामढ़ी जिले में 178 राशन डीलर (Fair Price Shop Dealer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में आपको योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता एवं आवेदन फॉर्म डाउनलोड की पूरी जानकारी मिलेगी।

Sitamarhi Ration Dealer Vacancy 2026 Overview

ParticularDetails
RecruitmentSitamarhi Ration Dealer Recruitment 2026
Post Nameबिहार राशन डीलर (Fair Price Shop Dealer)
Total Vacancy178 Posts
Job LocationSitamarhi, Bihar
Apply ModeOffline
Application Start08 July 2026
Last Date31 July 2026
Official Websitesitamarhi.nic.in

Important Dates

EventDate
आवेदन शुरू08 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
आवेदन माध्यमऑफलाइन

Vacancy Details

Post NameTotal Post
बिहार राशन डीलर178

Educational Qualification

आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है।

  • कंप्यूटर ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • समान योग्यता होने पर अधिक शिक्षित उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि योग्यता भी समान हो, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।

Age Limit

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के आधार पर।

चयन में प्राथमिकता

उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में निम्नलिखित को प्राथमिकता दी जाएगी—

  • स्वयं सहायता समूह (SHG)
  • महिला सहयोग समितियाँ
  • पूर्व सैनिक सहयोग समितियाँ
  • शिक्षित बेरोजगार
  • संबंधित पंचायत/वार्ड के निवासी

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निबंधित डाक (Registered Post) के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर के कार्यालय में भेजेंगे।

आवेदन 08 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज़

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

अयोग्यता (Disqualification)

निम्नलिखित अभ्यर्थियों को राशन डीलर लाइसेंस नहीं दिया जाएगा—

  • एक ही संयुक्त परिवार के एक से अधिक सदस्य
  • निर्वाचित जनप्रतिनिधि (मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, विधायक, सांसद आदि)
  • आटा चक्की मालिक एवं उनके निकट संबंधी
  • सरकारी लाभ के पद पर कार्यरत व्यक्ति
  • दिवालिया, नाबालिग या न्यायालय द्वारा दोषी घोषित व्यक्ति

How to Apply

  1. आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
  2. निर्धारित आवेदन प्रपत्र प्राप्त करें।
  3. सभी जानकारी सही-सही भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।
  5. आवेदन पत्र निबंधित डाक द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर को भेजें।
  6. अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य भेज दें।

Important Links

Link
Status
Home PageClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
Official Notification & Form DownloadClick Here
Official WebsiteClick Here

FAQs

Q1.Sitamarhi Ration Dealer Vacancy 2026 में कितने पद हैं?
कुल 178 राशन डीलर पदों पर भर्ती की जाएगी।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
31 जुलाई 2026।

Q3.न्यूनतम योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना आवश्यक है।

Q4.आवेदन कैसे होगा?
ऑफलाइन (Registered Post) के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Q5.न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
18 वर्ष (01 जनवरी 2026 के अनुसार)।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top